
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 130 अंक की कमजोरी के साथ 22,585 पर है। निफ्टी (Nifty) 43 अंक की गिरावट के साथ 6753 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.35% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 22% और बीएसई मिडकैप में 0.28% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट बैंक (Bank) सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.16% नीचे है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2014)
Add comment