
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट है।
कॉस्पी (Kospi) में 0.67% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.32% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.13% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.72% की गिरावट है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.31% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.01 की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 31 अंक की गिरावट के साथ 7,959 पर है।
(शेयर मंथन, 18 सितंबर 2014)
Add comment