
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में कमजोरी है।
कॉस्पी (Kospi) में 0.75% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.48% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.50% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.85% की गिरावट है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.61% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.81% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 13 अंक की कमजोरी के साथ 8,612 पर है।
(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2014)
Add comment