
सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। थैंक्सगिविंग छुट्टी के निराशाजनक खुदरा बिक्री आँकड़ों से बाजार में गिरावट बढ़ी।
चीन के कमजोर अर्थव्यवस्था संकेतों से भी बाजार पर दबाव बढ़ा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 51 अंक यानी 0.29% की गिरावट के साथ 17,777 पर रहा। नैस्डैक 64 अंक यानी 1.34% गिर कर 4,727 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 14 अंक यानी 0.68% की बढ़त के साथ 2,053 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.55 डॉलर गिर कर 68.55 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 13.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,205 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2014)
Add comment