
सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से बाजार पर दबाव बढ़ा।
कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा असर ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों पर पड़ा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 106 अंक यानी 0.59% की गिरावट के साथ 17,852 पर रहा। नैस्डैक 40 अंक यानी 0.84% गिर कर 4,741 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 15 अंक यानी 0.73% की गिरावट के साथ 2,060 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.45 डॉलर गिर कर 62.60 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 6.10 डॉलर की मजबूती के साथ 1,201 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2014)
Add comment