
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी गिरावट है।
ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.19% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.36% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.12% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.90% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 1.58% नीचे है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.16% की तेज गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 56 अंक की गिरावट के साथ 8,205 पर है।
(शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2014)
Add comment