
सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट रही। कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से बाजार पर दबाव बढ़ा।
कारोबार के अंत में डॉव जोंस 100 अंक यानी 0.58% की गिरावट के साथ 17,181 पर रहा। नैस्डैक 48 अंक यानी 1.04% गिर कर 4,605 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 13 अंक यानी 0.63% की गिरावट के साथ 1,990 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का दिसंबर वायदा भाव 0.20 डॉलर गिर कर 55.71 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का दिसंबर फ्यूचर 9.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,198.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2014)
Add comment