
मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।
कच्चे तेल में जारी गिरावट से वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमराने की संभावनाओं से बाजार पर दबाव बढ़ा। दिसंबर महीने में सर्विस क्षेत्र बढ़ने की दर कमजोर रही है। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 130 अंक यानी 0.74% की गिरावट के साथ 17,372 पर रहा। नैस्डैक 60 अंक यानी 1.29% गिर कर 4,593 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 18 अंक यानी 0.89% की कमजोरी के साथ 2,003 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का फरवरी वायदा भाव 0.07 डॉलर चढ़ कर 48.00 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का फरवरी फ्यूचर 3.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,215.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2015)
Add comment