
अमेरिकी बाजार गुरुवार के कारोबार में सपाट स्थिति में बंद हुए। साल की दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था के मजबूत होने के संकेतों के बीच अमेरिकी बाजार में थोड़ा सुधार देखा गया। वहीं एशियाई बाजारों में सुबह से मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। कल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 5 अंक यानी 0.03% गिर कर कर 17,746 अंक पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) में सपाट स्थिति में रहा और सिर्फ 0.06 अंक बढ़ कर 2109 पर बंद हुआ। नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 17 अंक यानी 0.33% बढ़ कर 5,129 पर आ गया।
आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख बना हुआ है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 2.46 अंक या 0.01% की मामूली बढ़त के साथ 20,526 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.36% की बढ़त है। लेकिन सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 45 अंक या 1.39% नीचे चल रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 34 अंक या 0.92% की गिरावट पर है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2015)
Add comment