
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के नासिक संयंत्र में जारी हड़ताल समाप्त हो गयी है।
पिछले कुछ दिनों से जारी हड़ताल को कल कंपनी प्रबंधन और यूनियन संघ के बीच एक निश्चित समझौते के बाद खत्म कर दिया गया। हड़ताल खत्म होने के बाद अब कंपनी की सभी शिफ्ट में संचालन जल्द ही सामान्य होने की उम्मीद है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10:38 बजे 1.37% की बढ़त के साथ यह 897.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2013)
Add comment