एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की बढ़त है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.49% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.42% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 1.12% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.83% नीचे है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.31% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.66% की कमजोरी है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.69% की तेज गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 8 अंक की मजबूती के साथ 5713 पर है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2012)