एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) सपाट

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) सपाट है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.14% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.68% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.31% नीचे है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.29% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.54% की कमजोरी है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.07% की हल्की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.23% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 1 अंक की हल्की मजबूती के साथ 5720 पर है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2012)