शेयर मंथन में खोजें

आवासीय आपूर्ति बढ़ने से शीर्ष 7 शहरों में किराया वृद्ध‍ि 50% घटी

देश के शीर्ष 7 शहरों के बाजार में आवास आपूर्ति बढ़ने से आसमान छू रहे घरेलू क‍िराये में अब स्थिरता आ रही है। रियल एस्‍टेट क्षेत्र पर आँकड़े जुटाने वाले संस्‍थान एनारॉक के ताजा आँकड़ों में पता चला है क‍ि इन शहरों के प्रमुख बाजारों में औसत आवासीय क‍िराये की कीमतें तिमाही आधार पर 2024 की दूसरी तिमाही में पिछली त‍िमाही के मुकाबले 2-4% तक ही बढ़ी हैं। 2024 की पहली तिमाही में 2023 की चौथी तिमाही के मुकाबले इन बाजारों में क‍िराये की कीमतें 4-9% बढ़ी थी।

एनारॉक समूह के उपाध्‍यक्ष संतोष कुमार ने कहा, ‘भारत में ज्‍यातादर वर्षों की दूसरी तिमाही में नया शैक्षिक सत्र शुरू होने और नये लोगों को रोजगार म‍िलने की वजह से किराये में अन्‍य तिमाह‍ियों के मुकाबले बढ़ोतरी देखने को म‍िलती है। इस साल इन बाजारों में किराये में कम बढ़ोतरी पर्याप्‍त नये आवास आपूर्ति बढ़ने से मेल खाती है।’

देश के शीर्ष 7 शहरों में 2024 में 5.31 लाख नयी इकाइयों की डिलिवरी तय है, जबकि 2023 में इन शहरों में 4.35 लाख इकाइयाँ बाजार में पहुँची थीं। यह बताता है कि अगर डिलिवरी कार्यक्रम सही दिशा में चलता रहा, तो सालाना आधार पर आपूर्ति में 22% का इजाफा हो सकता है।

बेंगलुरू के व्‍हाइटफील्‍ड में 1000 वर्ग फुट के 2बीएचके फ्लैट का औसत किराया 4% से बढ़ गया, जो 2024 की पहली तिमाही में 32,500 रुपये प्रति माह से बढ़कर 2024 की दूसरे त‍िमाही में 35,000 रुपये प्रति हो गया। 2024 की पहली तिमाही में 2023 की चौथी तिमाही के मुकाबले तिमाही आधार पर दोगुना 8% की उछाल आयी थी।

जल्‍दी-जल्‍दी

- नोएडा के सेक्‍टर 150 में औसत किराया 4% बढ़ा। ये 2024 की पहली तिमाही में 24000 रुपये प्रति माह से बढ़कर चालू तिमाही में 25000 रुपये प्रति माह हो गया। तिमाही आधार पर ये 2023 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2024 की पहली त‍िमाही में 9% बढ़ गया। सोहना रोड और द्वारका में 2024 की दूसरी तिमाही में क्रमश: 3% और 2% तक बढ़ गया, जबकि 2024 की पहली तिमाही में इसमें क्रमश: 4% और 6% की बढ़ोतरी हुई।

- मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (एमएमआर) के प्रमुख बाजार चेंबुर और मुलुंड में किराये में पिछली तिमाही (2024 की पहली तिमाही) के मुकाबले औसतन 2% की वृद्ध‍ि हुई। 2024 की पहली तिमाही में 2023 की चौथी तिमाही के मुकाबले इसमें 4% की बढ़तोरी देखने को मिली थी।

- हैदराबाद की हाईटेक सिटी और गाचीबाउली में पिछली तिमाही के मुकाबले 2024 की दूसरी तिमाही में क‍िराये में 3% की औसत वृद्ध‍ि रही। दोनों बाजारों में 2024 की पहली तिमाही में तिमाही आधार पर औसत किराया 5% तक बढ़ गया।

शहर माइक्रो बाजार 2023-अंत 2024 पहली तिमाही 2024 दूसरी तिमाही

बेंगलुरु सरजपुर रोड 31,600 34000 35,000

व्‍हाइटफील्‍ड 30,000 32,500 33,700

हैदराबाद हाइटेक सिटी 31,000 32,500 33,500

गाचीबाउली 30,500 32,000 33,000

पुणे हिंजेवाडी 25,600 26,500 27,000

वाघोली 20,600 22,000 22,700

एनसीआर सोहना रोड 32,700 34,000 35,000

सेक्‍टर 150 (नोएडा) 22000 24,000 25,000

द्वारका 25,800 27,400 28,000

एमएमआर चेंबुर 60,000 62,500 63,500

मुलुंड 46,500 48,500 49,700

कोलकाता ईएम बाइपास 25,600 27,000 27,800

राजर्हाट 18,500 19,000 19,500

चेन्‍नई पेरांबुर 20,200 21,000 21,600

पल्‍लवारम 19,500 20,300 20,800

स्रोत : एनारॉक रिसर्च

2024 में शहरवार पूर्णता

संतोष कुमार का कहना है कि एनारॉक के आँकड़ों से पता चलता है कि शीर्ष 7 शहरों में अगर डिलिवरी में कोई अड़चन नहीं आती है तो 2024 में तकरीबन 5,31,470 इकाइयों के पूरा होने का अनुमान है। उन्‍होंने आगे कहा कि 2023 में इन शहरों में लगभग 4,35,045 इकाइयाँ पूरी हुई थीं।

पूरी हो चुकी / पूरी होने वाली इकाइयाँ

शहर साल 2023 साल 2024 (अनुमानित)

बेंगलुरु 52,565 51,685

चेन्‍नई 14,125 17,580

हैदराबाद 20,500 34,770

कोलकाता 25,075 25,220

एमएमआर 1,43,500 1,60,900

एनसीआर 1,14,280 1,44,315

पुणे 65,000 97,000

कुल 4,35,045 5,31,470

स्रोत : एनारॉक रिसर्च

शीर्ष 7 शहरों में एमएमआर में 2024 में सर्वाधिक 1,60,900 पूर्ण इकाइयाँ देखने को मिलेंगी। 2023 में इस क्षेत्र में तकरीबन 1,43,500 इकाइयाँ पूरी हुईं थीं।

- एनसीआर में 2023 में तकरीबन 1,14,280 इकाइयों के मुकाबले 2024 में लगभग 1,44,315 पूर्ण इकाइयों के हस्‍तांतरित होने का अनुमान है।

- पुण में 2024 में लगभग 97,000 इकाइयाँ पूरी होने का अनुमान है। 2023 में तकरीबन 65,000 इकाइयाँ पूरी हुई थीं।

- सबसे ज्‍यादा किराया मूल्‍य वृद्ध‍ि वाले प्रमुख किराया केंद्र बेंगलुरु में 2024 में 51,685 पूरी हो चुकी इकइयों की डिलिवरी हो सकती है, जबकि 2023 में 52,565 इकाइयाँ पूरी हुईं थीं।

- हैदराबाद में 2024 के अंत तक 34,770 पूर्ण इकाइयाँ देखने को मिल सकती हैं, 2023 में लगभग 20,500 इकाइयाँ पूरी हुई थीं।

- कोलकाता में 2024 में तकरीबन 25,220 पूर्ण इकाइयों की डिलिवरी हो सकती है। 2023 में लगभग 25,075 पूरी हुई थीं।

- चेन्‍नई में 2023 में 14,125 इकाइयों के मुकाबले 2024 में अनुमानत: 17,580 पूर्ण इकाइयों की डिलिवरी हो सकती है।

(शेयर मंथन, 18 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"