शेयर मंथन में खोजें

समय से पहले बंद हो रही सरकार की एसबीजी योजना, आपका भी है निवेश तो जान लें रिडेम्प्शन की तारीख

हम भारतीयों को सोना कितना पसंद है, इसकी गवाही विश्व स्वर्ण परिषद (डब्लूजीसी) के आँकड़े भी देते हैं। मगर जनता का ये लगाव अब सरकार के गले की फाँस बन गया है। सरकार ने जिस मकसद से सोवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना पेश की थी, वह पूरा नहीं होने से अब उसे समय से पहले बंद करने की नौबत आ गयी है।

डब्लूजीसी के आँकड़ों के मुताबिक साल 2000 तक भारतीय घरों में 20 टन सोना था, जो 2023-24 तक बढ़कर 30 टन हो गया था। सरकार अपने चालू खाता घाटा को कम करने और लोगों में डिजिटल गोल्ड को बढ़ावा देने के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड लेकर आई थी। लेकिन सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल से सरकार की लागत बढ़ने लगी और फिर थक हार कर सरकार को उसे बंद करना पड़ा। लेकिन अब सरकार ने इसके प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन की तारीखों का ऐलान किया है। अलग-अलग श्रंखलाओं के लिए तारीखें अलग-अलग हैं और आप चाहें तो सोने को निकाल सकते हैं, मगर डिलीवरी का तरीका अलग-अलग हो सकता है।

प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन तारीखों का ऐलान

सरकार की तरफ से आरबीआई हर साल चार श्रंखला लेकर आती थी। लेकिन समय से पहले एसजीबी में खरीदे सोने को निकालने के इच्छुक ऐसा कर सकते हैं क्योंकि आरबीआई ने समय पूर्व भुगतान (प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसमें साल 2025 के दौरान प्रीमैच्योर रिडेम्पशन के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की तारीखें दी गई हैं। जो निवेशक प्रीमैच्योर रिडेम्पशन करना चाहते हैं वो आवेदन कर सकते हैं।

प्रीमैच्योर रिडेम्पशन के लिए क्या करना होगा?

एसजीबी में निवेश करने के पाँच साल बाद निवेश रिडीम कर सकते हैं यानी चाहें तो उसमें से निकल सकते हैं। लेकिन इस बार सरकार ने समय से पहले उसे निकलने की मंजूरी दे दी है। इसलिए आरबीआई ने 01 अप्रैल, 2025 से 30 सितंबर, 2025 की अवधि के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भुनाने की तारीखों का ऐलान किया है।

सिरीज जारी करने की तारीख समय से पहले एसजीबी भुनाने की तारीख निवेशकों की ओर से समय से पहले एसजीबी के लिए आवेदन देने की तारीख

1 2017-18 सिरीज III 16 अक्टूबर 2017 16 अप्रैल 2025 17 मार्च 2025 - 7 अप्रैल 2025

2 2017-18 सिरीज IV 23 अक्टूबर 2017 23 अप्रैल 2025 24 मार्च 2025 - 15 अप्रैल 2025

3 2017-18 सिरीज V 30 अक्टूबर 2017 30 अप्रैल 2025 31 मार्च 2025 - 21 अप्रैल 2025

4 2017-18 सिरीज VI 6 नवंबर 2017 6 मई 2025 5 अप्रैल 2025 - 28 अप्रैल 2025

5 2017-18 सिरीज VII 13 नवंबर 2017 13 मई 2025 11 अप्रैल 2025 - 3 मई 2025

6 2017-18 सिरीज VIII 20 नवंबर 2017 20 मई 2025 19 अप्रैल 2025 - 13 मई 2025

7 2017-18 सिरीज IX 27 नवंबर 2017 27 मई 2025 25 अप्रैल 2025 - 17 मई 2025

8 2017-18 सिरीज X 4 दिसंबर 2017 4 जून 2025 5 मई 2025 - 26 मई 2025

9 2017-18 सिरीज XI 11 दिसंबर 2017 11 जून 2025 9 मई 2025 - 2 जून 2025

10 2017-18 सिरीज XII 18 दिसंबर 2017 18 जून 2025 19 मई 2025 - 9 जून 2025

11 2017-18 सिरीज XIII 26 दिसंबर 2017 26 जून 2025 27 मई 2025 - 21 जून 2025

12 2017-18 सिरीज XIV 1 जनवरी 2018 1 जुलाई 2025 31 मई 2025 - 21 जून 2025

13 2018-19 सिरीज I 4 मई 2018 3 मई 2025 3 अप्रैल 2025 - 23 अप्रैल 2025

14 2018-19 सिरीज II 23 अक्टूबर 2018 23 अप्रैल 2025 24 मार्च 2025 - 15 अप्रैल 2025

15 2018-19 सिरीज III 13 नवंबर 2018 13 मई 2025 11 अप्रैल 2025 - 3 मई 2025

16 2018-19 सिरीज IV 1 जनवरी 2019 1 जुलाई 2025 31 मई 2025 - 21 जून 2025

17 2018-19 सिरीज V 22 जनवरी 2019 22 जुलाई 2025 12 जून 2025 - 14 जुलाई 2025

18 2019-20 सिरीज I 12 फरवरी 2019 12 अगस्त 2025 11 जुलाई 2025 - 4 अगस्त 2025

19 2019-20 सिरीज II 11 जून 2019 11 जून 2025 9 मई 2025 - 2 जून 2025

20 2019-20 सिरीज III 16 जुलाई 2019 16 जुलाई 2025 16 जून 2025 - 7 जुलाई 2025

21 2019-20 सिरीज IV 14 अगस्त 2019 14 अगस्त 2025 15 जुलाई 2025 - 4 अगस्त 2025

22 2019-20 सिरीज V 17 सितंबर 2019 17 सितंबर 2025 18 अगस्त 2025 - 8 सितंबर 2025

23 2019-20 सिरीज VI 15 अक्टूबर 2019 15 अप्रैल 2025 15 मार्च 2025 - 5 अप्रैल 2025

24 2019-20 सिरीज VII 30 अक्टूबर 2019 30 अप्रैल 2025 31 मार्च 2025 - 21 अप्रैल 2025

25 2019-20 सिरीज VIII 10 दिसंबर 2019 10 जून 2025 9 मई 2025 - 2 जून 2025

26 2019-20 सिरीज IX 21 जनवरी 2020 21 जुलाई 2025 11 जून 2025 - 11 जुलाई 2025

27 2019-20 सिरीज X 11 फरवरी 2020 11 अगस्त 2025 11 जुलाई 2025 - 4 अगस्त 2025

28 2019-20 सिरीज XI 17 मार्च 2020 11 सितंबर 2025 12 अगस्त 2025 - 1 सितंबर 2025

29 2020-21 सिरीज I 28 अप्रैल 2020 28 अप्रैल 2025 29 मार्च 2025 - 18 अप्रैल 2025

30 2020-21 सिरीज II 19 मई 2020 19 मई 2025 18 अप्रैल 2025 - 9 मई 2025

31 2020-21 सिरीज III 16 जून 2020 16 जून 2025 16 मई 2025 - 6 जून 2025

32 2020-21 सिरीज IV 14 जुलाई 2020 14 जुलाई 2025 13 जून 2025 - 4 जुलाई 2025

33 2020-21 सिरीज V 11 अगस्त 2020 11 अगस्त 2025 11 जुलाई 2025 - 4 अगस्त 2025

34 2020-21 सिरीज VI 8 सितंबर 2020 8 सितंबर 2025 8 अगस्त 2025 - 29 अगस्त 2025

क्यों बंद हो एसजीबी?

एसजीबी सोने में निवेश का सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें निवेश से 2.5% का सालाना ब्याज मिलता है और सोने की बढ़ती कीमत का फायदा भी। इसी सोच के साथ आरबीआई हर साल चार बार इसकी श्रंखलाओं को जारी करता था। 2015 से शुरू होकर, आरबीआई ने 14.7 करोड़ यूनिट जारी करते हुए 67 एसजीबी श्रंखलायें जारी की हैं। आठ साल के लॉक इन पीरियड वाली एसजीबी श्रंखला को पाँच साल पूरा होने पर रिडीम करवा सकते थे। शुरुआत में कम लेकिन धीरे-धीरे जागरूकता और जानकारी बढ़ने पर इसमें निवेश बढ़ने लगा। लेकिन बदलते भू-राजनीतिक कारणों से सोने की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कराण सरकार को इसे बंद करना पड़ा।

(शेयर मंथन, 27 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"