Sensex Nifty में हो सकती है कारोबार की सतर्क शुरुआत, गिफ्ट निफ्टी में तेजी

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (22 अप्रैल) को कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 83.00 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.34% की बढ़त के साथ 24,171.50 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले सोमवार (21 अप्रैल) को भारतीय बाजार मजबूती के साथ खुले और पूरे दिन सकारात्मक गति के साथ कारोबार करते नजर आये। बाजार कंपनियों की संतोषजनक तिमाही आय और अन्य घरेलू संकेतों का समर्थन मिला, जिससे सोमवार को भी एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। दोनों सूचकांक शुरुआती कारोबार में दिन के निम्न स्तरों पर था, जिसके बाद कमजोरी नहीं दिखी और 1 बजे के आसपास ये दिन के शिखर पर पहुँच गये। इसके बाद दोनों सूचकांक ने मामूली सुधार के साथ सत्र को समाप्त किया। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 273.90 अंकों की उछाल आयी और ये 1.15% जोड़कर 24,125.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 855.30 अंक की बढ़त के साथ 79,408.50 के स्तर पर पहुँच गया और 1.09% की तेजी के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में आज जहाँ 24.21 अंकों का नुकसान है और ये 0.07% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 90.47 अंकों की गिरावट है और ये 0.42% टूटकर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 4.67 अंकों की बढ़त है और ये 0.19% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 6.87 अंकों की तेजी है और ये 0.21% की वृद्धि के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में सोमवार (21 अप्रैल) को अवकाश के चलते कारोबार बंद रहा। 

अमेरिका के प्रमुख बाजार में सोमवार (21 अप्रैल) को गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 971.82 अंकों की गिरावट आयी और यह 2.48% टूटकर 38,170.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 2.55% या 415.55 अंक के नुकसान के साथ 15,870.90 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 124.50 अंक या 2.36% की नरमी के साथ 5,158.20 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)