

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.68% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.65% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.70% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.59% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.20% की कमजोरी है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.44% की बढ़त है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.22% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 28 अंक की मजबूती के साथ 5775 पर है। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2012)