एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.42% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.30% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.11% नीचे है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.37% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.06% की हल्की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.21% की गिरावट है। दूसरी ओर, इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.09% की मामूली बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 4 अंक की मजबूती के साथ 5680 पर है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2012)