वेबिनार 25 अप्रैल 2026 : फिर टूटा शेयर बाजार - शोमेश कुमार से चर्चा और आपके सवाल
बाजार वापस सँभलता दिख रहा था, पर इस सप्ताह फिर पलट गया। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी में लगभग 2% गिरावट आ गयी। इस कमजोरी में कहाँ सहारा मिलने की आशा है? क्या फिर से बाजार की दिशा नीचे हो गयी है? इसे समझने और साथ ही शेयरों के बारे में अपने सवाल पूछने के लिए जुड़ें शनिवार 25 अप्रैल 2026 को दोपहर 12.00 बजे से हो रहे निवेश मंथन के लाइव वेबिनार में, जिसमें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से बातचीत करेंगे निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा।