
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को एशियाई बाजारों में गिरावट है। सभी सूचकांक लाल निशान पर है।
शुरुआती कारोबार में जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) में 0.67% की गिरावट देखी जा रही है। जापानी शेयरों में डॉलर के मुकाबले येन में मजबूती से दबाव देखा जा रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.20% नीचे चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 0.20% की कमजोरी दिखा रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.26% और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.55% की गिर कर लाल निशान पर है। वहीं ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.37% नीचे है। कल यानी सोमवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 मई 2016)
Add comment