शेयर मंथन में खोजें

ताइवान (Taiwan) का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 140 अंक टूटा

कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा।
आज ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की गिरावट में कमी आयी। कारोबार के तीसरे घंटे में इसकी कमजोरी बढ़ गयी। फिर कारोबार के मध्य में यह सीमित दायरे में लाल निशान पर रहा। आखिरकार यह सूचकांक 140 अंकों यानी 1.85% की गिरावट के साथ 7,452 पर बंद हुआ। चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) को 0.81% का घाटा सहना पड़ा। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.78% और जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) में 0.58% की कमजोरी रही। सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.04% की मामूली गिरावट रही। दूसरी ओर, हांग कांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.38% और इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.12% की मजबूती रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मजबूती का रुख है। भारतीय समयानुसार शाम 6:45 बजे फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 1.18%, जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.94% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.78% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"