शेयर मंथन में खोजें

चीन (China) का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 26 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।
आज चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में इस सूचकांक की गिरावट में बढ़ोतरी हुई। कारोबार के दूसरे घंटे में इसकी गिरावट में कमी आयी, लेकिन इसी दौरान इसकी कमजोरी बढ़ गयी। फिर कारोबार के मध्य में यह सूचकांक लाल निशान पर एक सीमित दायरे में रहा। लेकिन कारोबार अंतिम घंटों में इसकी गिरावट बढ़ गयी। आखिरकार यह सूचकांक 26 अंकों यानी 1.30% की कमजोरी के साथ 1,991 पर बंद हुआ। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 0.86% का घाटा सहना पड़ा। हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.08% हल्की गिरावट रही। दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 0.87% और जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) को 0.37% का फायदा हुआ। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.31% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.25% की मजबूती रही। 
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5:53 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.59%, ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.47% और फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.37% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"