शेयर मंथन में खोजें

बाजार में मजबूती, निफ्टी पहली बार 10,100 के ऊपर हुआ बंद

आखरी 30 मिनटों में आयी तेजी से मंगलवार को भारतीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

आज ऑटो क्षेत्र में तेजी दर्ज की गयी। सेंसेक्स ने सोमवार के 32,514.94 के बंद स्तर की तुलना में 32,579.80 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 60.30 अंक या 0.19% की मजबूती के साथ 32,575.17 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 32,632.02 और निचला स्तर 32,462.25 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 37.55 अंक या 0.37% की मजबूती के साथ 10,114.65 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 10,128.60 के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि यह नीचे की ओर 10,065.75 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 11.9075 पर बंद हुआ। आज बीएसई में 1,055 शेयर मजबूती और 1,620 शेयर भी मजबूती के साथ बंद हुए तथा 164 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। वहीं निफ्टी में 498 शेयर हरे और 871 शेयर लाल निशान में रहे तथा 65 शेयर सपाट बंद हुए। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में मिला-जुला कारोबार रहा। बीएसई मिडकैप में 0.45% की बढ़त और बीएसई स्मॉल में 0.12% की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 सपाट और निफ्टी स्मॉल 100 0.37% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प में 2.05%, मारुति में 1.96%, विप्रो में 1.82%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.77%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.73% और डॉ रेड्डीज में 1.73% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ल्युपिन में 1.36%, ओएनजीसी में 1.21%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.20%, एशियन पेंट्स में 0.98% और कोटक महिंद्रा बैंक में 0.67% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 35 शेयर तेजी और 16 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 20 शेयर हरे और 11 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"