शेयर मंथन में खोजें

साप्ताहिक निपटान से पहले बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 183, सेंसेक्स 667 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से नरम संकेत देखने को मिले। लंबे वीकेंड के बाद अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा।

 नैस्डैक 100 अंक उछलकर पहली बार 17,000 के पार निकला। डाओ जोंस में नरमी देखने को मिली और यह 215 अंक फिसलकर बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में सुस्त कारोबार देखा गया। गिफ्ट निफ्टी की करीब 80 अंकों की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।

सेंसेक्स ने 74,454 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 74,986 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 22,685 का निचला स्तर तो 22,825 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.89% या 667 अंक गिर कर 74,503 पर बंद हुआ। निफ्टी 0.80% या 183 अंक गिर कर 22,705 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 48,401 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 49,023 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 1.30% या 641 अंक गिर कर 48,501 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप में करीब 212 अंकों की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में हिन्डाल्को रहा जिसमें 3.60%, पावर ग्रिड 1.60%, डिवीज लैब 1.40% और नेस्ले 1.15% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) 3%,एसबीआई लाइफ (SBI Life) 2.60%, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) 2.30% और टेक महिंद्रा 2.20% तक की कमजोरी के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में कैंपस एक्टिववियर रहा जिसमें दमदार नतीजों से शेयर में 17.30% का बड़ा उछाल देखने को मिला। वहीं अदाणी ग्रुप की ओर से कंपनी में हिस्सा खरीद की खबर का खंडन किए जाने के बाद पेटीएम में 5% का ऊपरी सर्किट लगा। बेहद ही कमजोर नतीजों से एमटीएआर टेक का शेयर 11% तक टूटा। वहीं पीएनबी हाउसिंग में ब्लॉक डील से शेयर 7% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ।
जिन शेयरों में बड़ी खरीदारी देखने को मिली उसमें हॉक्सिन्स कुकर रहा जिसमें दमदार नतीजों से 20% तक की शानदार बढ़त दिखी। वहीं टीटागढ़ रेल भी 11% तक के उछाल के साथ बंद हुआ। मझगांव डॉक में शानदार नतीजों से 10.3% तक की बढ़त दिखी। सुमिटोमो केमिकल में अच्छे नतीजों का असर दिखा और शेयर 9.5% तक की मजबूती रही। जिन शेयरों में बिकवाली देखने को मिली उसमें आईएफबी (IFB Industries) रहा जिसमें 10.5% तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली। मोंटे कार्लो में 10%, हैटसन एग्रो 9% और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस 5% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 29 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"