शेयर मंथन में खोजें

NDA सरकार बनने के संकेत से बाजार में लौटी तेजी,निफ्टी 735,सेंसेक्स 2303 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। डाओ जोंस पर 140 अंक चढ़ कर बंद हुआ। नैस्डैक 0.2% चढ़ा।

 नैस्डैक 0.2% चढ़ा। यूरोप के बाजारों में 0.5-1% तक की कमजोरी रही। गिफ्ट निफ्टी की करीब 70 अंकों की तेजी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई।

सेंसेक्स ने 71,879 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 74,535 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 21,792 का निचला स्तर तो 22,670 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 3.20% या 2303 अंक चढ़ कर 74,382 पर बंद हुआ। निफ्टी 3.36% या 736 अंक चढ़ कर 22,620 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 46,447 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 49,363 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 4.53% या 2126 अंक चढ़ कर 49,054 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप में करीब 2115 अंकों की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप में करीब 600 अंकों की तेजी देखी गई। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स ने आज रिकॉर्ड स्तर छुआ।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक 8.20%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 6.20%, हीरो मोटोकॉर्प 5.70% और श्रीराम फाइनेंस 5.80% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में बीपीसीएल (BPCL) 0.75% लार्सन ऐंड टूब्रो 0.51% तक के मामूली नुकसान के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में आदित्य बिड़ला फैशन 15%, आईटीसी (ITC) 4%, भारत डायनामिक्स 9% और कोचीन शिपयार्ड 7% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। FMCG शेयरों में बढ़िया खरीदारी दिखी। रेडिको खेतान 8.9%, ग्लोबस स्प्रिट्स 7.23%, मैरिको 5.86% और वरुण बेवरेजेज 5.67% तक की तेजी दिखी। जिन शेयरों में बड़ी खरीदारी देखने को मिली उसमें पीटीसी इंडस्ट्रीज रहा जिसमें 20% तक की शानदार बढ़त दिखी। वहीं हेरिटेज फूड्स भी 20% तक के उछाल के साथ बंद हुआ। ज्योति लैब में 14% तक की बढ़त दिखी। अमारा राजा बैटरी में 12% तक की मजबूती रही। जिन शेयरों में बिकवाली देखने को मिली उसमें गार्डेन रीच रहा जिसमें 7.50% तक की गिरावट देखने को मिली। टीटागढ़ रेल में 6.75% की गिरावट रही। पेटीएम 4.90% और ब्लू स्टार भी 4.50% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 5 जून 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"