शेयर मंथन में खोजें

NDA की सरकार बनने का रास्ता साफ, निफ्टी 469,सेंसेक्स 1617 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा। डाओ जोंस तीसरे दिन 80 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

 नैस्डैक और S&P 500 ने इंट्राडे में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड बनाया। नए रिकॉर्ड के बाद मुनाफावसूली से नैस्डैक हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप में 5 साल के बाद पहली बार दरों में कटौती की गई। यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में 0.25% कटौती की। गिफ्ट निफ्टी की सुस्ती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। हालाकि बाद में आरबीआई की रेपो रेट में कई बदलाव नहीं किए जाने से बाजार में तेजी आई। इसके अलावा एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद केंद्र में स्थिर सरकार बनने की उम्मीद से बाजार में तेजी आई। कारोबार के आखिरी घंटे में सेंसेक्स ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। वहीं निफ्टी महज कुछ अंकों से रिकॉर्ड बनाने से चूक गई।

सेंसेक्स ने 74,942 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 76,795 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 22,789 का निचला स्तर तो 23,320 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 2.16% या 1619 अंक चढ़ कर 76,693 पर बंद हुआ। निफ्टी 2.05% या 469 अंक चढ़ कर 23,290 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 49,080 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 49,943 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 1.04% या 511 अंक चढ़ कर 49,803 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप में करीब 781 अंकों की तेजी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप में करीब 390 अंकों की मजबूती देखी गई।

कमजोर शुरुआत के बाद बाजार ने आरबीआई की पॉलिसी के बाद तेजी पकड़ी। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी आईटी, ऑटो और एनर्जी शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा जिन इंडेक्स में बढ़त दिखी उसमें फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स शामिल रहे। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 6%, विप्रो 5%, टेक महिंद्रा 4.60% और भारती एयरटेल 4% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एसबीआई लाइफ 1.20% और टीसीएस 0.34% की मामूली नुकसान के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में आईआईएफएल (IIFL) सिक्योरिटीज रहा जिसमें 20% तक की तेजी दिखी। आईआरबी इन्फ्रा में 10% का उछाल दिखा। वहीं पेटीएम के प्राइस बैंड में बदलाव से 10% और अमारा राजा बैटरी 10% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। जिन शेयरों में बड़ी खरीदारी देखने को मिली उसमें प्राज इंडस्ट्रीज रहा जिसमें 10% तक की शानदार बढ़त दिखी। वहीं पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट भी 11% तक के उछाल के साथ बंद हुआ। प्राइस बैंड में बदलाव से नेटवेब टेक्नोलॉजी भी 9.25% तक के बड़े उछाल के साथ बंद हुआ। हेरिटेज फूड्स में लगातार तेजी देखने को मिल रही है और शेयर आज भी 10% की शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। जिन शेयरों में बिकवाली देखने को मिली उसमें जेबीएम ऑटो रहा जिसमें 6% तक की गिरावट देखने को मिली। शैफलर इंडिया भी 3% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। ईमुद्रा 2% और लिंडे 2% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 7 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"