शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार, निफ्टी 123, सेंसेक्स 398 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिकी बाजार में मिलाजुला एक्शन रहा। 500 अंकों के दायरे में कारोबार के बीच डाओ जोंस करीब 100 अंक फिसलकर बंद हुआ।

 NVIDIA समेत IT शेयरों में उछाल से नैस्डैक में मजबूती रही। नैस्डैक करीब 140 अंक चढ़कर बंद हुआ। आज आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर नजर रहेगी। यूरोप के बाजारों में 1% तक की गिरावट रही। गिफ्ट निफ्टी की सपाट शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत हुई। बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 81,423 का निचला स्तर छुआ, वहीं 82,135 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.49% या 398 अंक गिर कर 81,523 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 24,885 का निचला स्तर छुआ वहीं 25,114 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी 0.49% या 122 अंक गिर कर 24,918 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी ने 50,948 का निचला स्तर छुआ वहीं 51,420 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 0.51% या 262 अंक गिर कर 51,010 पर बंद हुआ।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स रहा जिसमें 5.74% तक की गिरावट देखने को मिली। यूबीएस की ओर से लक्ष्य में कटौती से शेयर पर दबाव दिखा। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से ओएनजीसी (ONGC) 3.48%, विप्रो 2.17% और हिन्डाल्को 1.79% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में बजाज ऑटो रहा जो 3.94% उछाल के साछ रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। एशियन पेंट्स 2.20%, बजाज फाइनेंस 1.43% और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 0.65% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर कुछ शेयरों पर दिखा। बर्जर पेंट्स 2.70% और कंसाई नेरोलेक 2.61% तक की तेजी दिखी। वहीं ऑयल इंडिया 4.47% और एचओईसी (HOEC) 3.14% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

खबरों के कारण जिन शेयरों में एक्शन दिखा उसमें संवर्धन मदरसन रहा जिसमें 3.04% की गिरावट दिखी। इसके अलावा एस्ट्रा माइक्रोवेब के प्रीमियर एक्सप्लोसिव के साथ एमओयू (MoU) करने से शेयर3.71% चढ़ कर बंद हुआ। प्रीमियर एक्सप्लोसिव में भी 1.66% की बढ़त दिखी। वहीं सेंचुरी टेक्सटाइल में आज भी 5.17% की मजबूती दिखी।

इसके अलावा जिन शेयरों में आज बढ़िया कारोबार हुआ उसमें प्रिज्म जॉनसन रहा जिसमें लगातार दूसरे दिन तेजी दिखी और 11.78% तक के बड़े उछाल के साथ बंद हुआ। एडवांस एंजाइम 9.81%, पीएनबी आउसिंग 5.47% और डी-लिंक 6.37% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा उसमें डीसी डब्लयू 6.79%, वेलस्पन लिविंग 4.37%, आरती इंडस्ट्रीज 4.22% और क्वेस कॉर्प 4.32% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 11 सितंबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"