शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

6 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में लौटी तेजी, निफ्टी 217, सेंसेक्स 585 अंक गिरकर बंद

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। कल शाम अमेरिकी बाजारों में 1% तक की गिरावट रही। डाओ जोंस 400 अंक गिरकर 42,000 के नीचे बंद हुआ। वहीं नैस्डैक में 214 अंकों की कमजोरी देखने को मिली।

 मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से बाजार चिंतित दिखा। यूरोप में सीमित दायरे में मिला जुला कारोबार रहा। चीन के बाजार 1 हफ्ते की छुट्टी के बाद खुलते ही 10% तक उछला। गिफ्ट निफ्टी की 100 से ज्यादा अंकों की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की हल्की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बाद में बाजार में आई मजबूती पूरे दिन टिकी रही। 6 दिनों की लगातार गिरावट के बाद बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स ने 80,813 का निचला स्तर तो 81,763 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.72% या 585 अंक चढ़ कर 81,635 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 24,757 का निचला स्तर तो वहीं 25,044 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी 0.88% या 217 अंक चढ़ कर 25,013 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 50,466 का निचला स्तर तो 51,176 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 1.07% या 542 अंक चढ़ कर 51,021 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 1236 अंकों का भारी उछाल देखने को मिला।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में ट्रेंट 7.95%,अदाणी एंटरप्राइजेज 4.94%, अदाणी पोर्ट्स 4.86% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 3.56% की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एसबीआई लाइफ (SBI Life) 3.24%, टाटा स्टील 2.72%, टाइटन 2.35% और जेएस डब्लू स्टील 1.66% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रोकरेज हाउस की ओर से दिए गए रेटिंग का जिन शेयरों पर असर हुआ उसमें जेएस डब्लू एनर्जी 7.16%, जोमैटो 5.15%, टाटा पावर 3.33% और पॉलीकैब इंडिया 2.83% तक चढ़ कर बंद हुए। खबरों के कारण जिन शेयरों में एक्शन दिखा उसमें एलाइड डिजिटल 15.78%, स्पाइसजेट 9.10%, अच्छे नतीजों से ट्रांसफॉर्मर्स ऐंड रेक्टिफायर्स 5% और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 5.29% तक चढ़ कर बंद हुए।
इसके अलावा जिन शेयरों में आज बढ़िया खरीदारी दिखी उसमें पेटीएम 15.52%, त्रिवेणी टर्बाइन 10.57%, एचईजी (HEG) 9.97% और शिल्पा मेडिकेयर 7.57% तक चढ़ कर बंद हुए।
वहीं जिन शेयरों में बिकवाली देखी गई उसमें ब्रिगेड एंटरप्राइजेज 2.88%, चोला फाइनेंशियल होल्डिंग्स 3.69% और सोनाटा सॉफ्टवेयर 1.67% नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन,8 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"