शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार गिरावट पर बंद, निफ्टी 70, सेंसेक्स 153 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में तेजी बरकरार है। डाओ जोंस 200 अंक उछलकर पहली बार 43,000 के पार बंद हुआ। वहीं S&P 500 0.7% उछलकर नयी ऊंचाई पर बंद हुआ है।

 IT शेयरों में दमदार खरीदारी से नैस्डैक बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में भी अच्छी खरीदारी रही। गिफ्ट निफ्टी की सुस्ती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की हल्की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। बाजार में उतार-चढ़ाव वाला कारोबार दिखा।  

सेंसेक्स ने 81,635 का निचला स्तर तो 82,300 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.19% या 153 अंक चढ़ कर 81,820 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 25,008 का निचला स्तर तो वहीं 25,212 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी 0.28% या 70 अंक गिर कर 25,057 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 51,699 का निचला स्तर तो 52,022 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 0.17% या 89 अंक चढ़ कर 51,906 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 128 अंकों की बढ़त दिखी। निफ्टी ऊपरी स्तर से अंक 150 गिर कर बंद हुआ। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 500 अंक गिर कर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से 120 अंक गिर कर बंद हुआ। 

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में बीपीसीएल (BPCL) रहा जो 2.35% के उछाल के साथ बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में करीब 4% तक की गिरावट के कारण तेजी दिखी। आईसीआईसीआई (ICICI Bank) 1.93% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं ब्रिटानिया 1.52% और भारती एयरटेल 1.28% तक चढ़ कर बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एचडीएफसी लाइफ रहा जिसमें नतीजों का असर दिखा और शेयर 3.56% गिर कर बंद हुआ। वहीं बजाज ऑटो 3.18%, विप्रो 3.02% और बजाज फाइनेंस 2.66% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

फ्यूचर्स के जिन शेयरों में तेजी दिखी उसमें एचपीसीएल (HPCL) 4.20%, दीपक नाइट्राइट 2.96%, अपोलो टायर्स 2.27% और महानगर गैस 2.32% तक गिर कर बंद हुए। ब्रोकिंग शेयरों में आज जमकर खरीदारी दिखी। एंजेल वन में दमदार नतीजों से शेयर 18.42% तक उछलकर बंद हुआ। वहीं मोतीलाल ओसवाल 11.81%, 360 One WAM 4.81% और आनंद राठी वेल्थ 2.33% तक चढ़ कर बंद हुए।

चुनिंदा फार्मा शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली। न्यूलैंड लैब 9.74%, जुबिलेंट फार्मोवा 6.23%, एफडीसी (FDC) 5.76% और आरपीजी लाइफसाइंसेज 5.29% तक चढ़ कर बंद हुए। शेयर बाजार में अपनी पारी की शुरुआत करने वाली कंपनी गरुड़ कंस्ट्रक्शन 95 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 105 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुई। वहीं नतीजों का असर HDFC AMC के शेयर पर भी दिखा और 1.63% चढ़ कर बंद हुआ। न्यूजेन सॉफ्टवेयर नतीजों के बाद 4.06% तक गिर कर बंद हुआ।

इसके अलावा छोटे मंझोले शेयर जिनमें बढ़िया खरीदारी हुई उसमें विजया डायग्नोस्टिक 9.37%,फाइव स्टार बिजनेस 8.63%,गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स 6.88% और प्राज इंडस्ट्रीज 6.16% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। जिन शेयरों में गिरावट दिखी उसमें ऑयल इंडिया 4.58%, जस्ट डायल 3.12%, नाल्को (NALCO) 3.38% और बंधन बैंक 2.85% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"