शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार के संकेत, सिंगापुर निफ्टी में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (20 फरवरी) को सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 36.5 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.20% की तेजी के साथ 17,973.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (17 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ खुले थे। शुरुआती कारोबार में कुछ तेजी आयी, हालाँकि बाजार लाल निशान में ही बने रहे। शाम का कारोबार समाप्त होने के समय तक बाजार ने अच्छी वापसी दर्ज और हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 91.65 अंक की नरमी आयी और यह 0.51% की सुस्ती के साथ 17,944.20 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 319.94 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.52% की नरमी के साथ 61,002.57 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो प्रमुख बाजारों में आज जापान के निक्केई के अलावा अन्य बाजार तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। निक्केई में 5.80 अंकों की सुस्ती है और यह 0.02% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 26.69 अंकों की तेजी है और यह 0.13% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 9.39 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.38% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 22.82 अंकों तेजी है और यह 0.71% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शु्क्रवार (17 फरवरी) को सभी प्रमुख बाजार में गिरावट दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 8.17 अंकों की सुस्ती दर्ज की गयी और यह 0.10% की नरमी के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.25% की गिरावट के साथ 7,347.72 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.33% की नरमी आयी और यह 51.64 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में शुक्रवार (17 फरवरी) को मिलाजुला रुख देखने को मिला था। डॉव जोंस में जहाँ 129.84 अंक की तेजी आयी और यह 0.39% की बढ़त के साथ 33,826.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 68.56 अंक या 0.58% की गिराटव के साथ 11,787.27 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 11.32 अंक या 0.28% की नरमी के साथ 4,079.09 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 20 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"