शेयर मंथन में खोजें

Sensex-Nifty में आज भी तेजी जारी रहने के आसार, हरे निशान में गिफ्ट निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (18 सितंबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 25.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.13% की उछाल के साथ 20,912 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (15 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार अच्छी तेजी के साथ खुले थे और पूरे दिन हरे निशान में ही कारोबार करते रहे। कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। हालाँकि बाजार में मजबूती बनी रही और तकरीबन तीन बजे के आसपास दिन के उच्च स्तर पर पहुँच गये। इस स्तर पर बने रहने में बाजार सफल नहीं हुए और हरे निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 89.25 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.44% के अंतर के साथ 20,192.35 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 319.63 अंक की तेजी देखने को मिली और यह 67,838.63 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.47% की बढ़त दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 364.99 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 1.09% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 165.36 अंक की नरमी है और यह 0.91% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी आज 21.64 अंक टूटकर 0.83% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में सपाट कारोबार नजर आ रहा है और यह 0.33 अंकों की नरमी के साथ 0.01% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (15 सितंबर) को तेजी का रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 38.30 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी और यह 0.50% के अंतर के साथ बंद हुआ था। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.95% जोड़कर 7,378.82 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.56% की उछाल के साथ 15,893.53 के स्तर पर आ गया और 88.24 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (15 सितंबर) को डेढ़ फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए थे। डॉव जोंस में 288.87 अंक लुढ़क गया और 0.83% के नुकसान के साथ 34,618.24 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 1.56% या 217.72 अंक की गिरावट देखने को मिली और यह 13,708.33 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 54.78 अंक या 1.22% की नरमी के साथ 4,450.32 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 18 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"