शेयर मंथन में खोजें

Sensex-Nifty में आज बढ़त के साथ कारोबार के संकेत, हरे निशान में गिफ्ट निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (22 सितंबर) को तेजी के साथ सत्र की शुरुआत हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 49.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.25% की तेजी के साथ 19,711.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (21 सितंबर) को भी भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गयी थी। प्री-ओपनिंग में बाजार की अच्छी शुरुआत हुई थी, लेकिन ये उन स्तरों पर कायम नहीं रह सके। कारोबार की औपचारिक शुरुआत के साथ ही लाल निशान में पहुँच गये और फिर पूरा दिन वहीं बने रहे। एचडीएफसी बैंक समेत कई प्रमुख स्टॉक की पिटाई कल भी जारी रही। शाम तक दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 159.05 अंकों का नुकसान दर्ज किया गया और यह 0.80% टूट कर 19,742.35 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 570.60 अंक टूट कर 66,230.24 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.85% की गिरावट आयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 283.57 अंकों का नुकसान दिखाई दे रहा है और यह 0.88% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 119.56 अंक की तेजी है और यह 0.68% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी आज 11.06 अंक टूटकर 0.44% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 18.50 अंकों की तेजी है और यह 0.60% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में गुरुवार (21 सितंबर) को गिरावट का रुख दर्ज किया गया था। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 53.03 अंकों की सुस्ती के साथ 0.69% टूट कर बंद हुआ था। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.62% की गिरावट के साथ 7,213.90 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 1.35% के नुकसान के साथ 15,571.86 के स्तर पर आ गया और 209.73 अंक की नरमी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार गुरुवार (21 सितंबर) को एक से तकरीबन दो फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए थे। डॉव जोंस 370.46 अंक लुढ़क गया और 1.08% के नुकसान के साथ 34,070.46 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सबसे ज्यादा 1.82% या 245.14 अंक की गिरावट देखने को मिली और यह 13,223.99 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 72.20 अंक या 1.64% की नरमी के साथ 4,330.00 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 22 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"