शेयर मंथन में खोजें

Sensex-Nifty में तेजी के संकेत, यूरोपीय-अमेरिकी बाजारों में बढ़त और एशियाई बाजारों का मिलाजुला रुख

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (04 दिसंबर) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी की साइट में तकनीकी दिक्कत की वजह से इसके आँकड़े उपलब्ध नहीं थे। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख के साथ कारोबार हो रहा है, वहीं यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गयी थी।

इससे पहले शुक्रवार (01 दिसंबर) को भारतीय बाजार निर्णायक बढ़त के साथ खुले थे और दिन भर मजबूती के साथ हरे निशान में बने रहे। दोनों सूचकांक में पूरा दिन हल्का उतार-चढ़ाव बना रहा, मगर कारोबार में कमजोरी की झलक देखने को नहीं मिली। बाजार ने शाम तक का सफर पूरी मजबूती से तय किया और दोनों सूचकांक तेजी के साथ बंद हो गये। निफ्टी में 134.75 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.67% की बढ़त के साथ 20,267.90 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 492.75 अंकों की तेजी रही और यह 67,481.19 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.74% की तेजी आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार में आज भी मिलाजुला रुख के साथ कारोबार हो रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 215.46 अकों का नुकसान है और यह 0.65% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी 48.55 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.29% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 12.91 अंकों की उछाल दिखायी दे रही है और यह 0.52% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हालाँकि शंघाई कंपोजिट में 2.97 अंकों की नरमी है और यह 0.10% टूट कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार शुक्रवार (01 दिसंबर) को तेजी के रुख के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 75.60 अंक की उछाल देखने को मिली और यह 1.00% की तेजी के साथ 7,529.35 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) भी 0.48% जोड़ कर 7,346.15 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में शुक्रवार को 1.11% की उछाल आयी और यह 16,397.52 के स्तर पर पहुँच गया, इसने 182.09 अंक जोड़े।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (01 दिसंबर) को तेजी का रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस में 294.61 अंक की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.82% जोड़ कर 36,245.50 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.55% या 78.81 अंक की उछाल देखने को मिली और यह 14,305.03 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 26.83 अंक या 0.59% जोड़ कर 4,594.63 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"