शेयर मंथन में खोजें

भारी उतार-चढ़ाव के बीच बाजार हरे निशान में बंद, निफ्टी 42, सेंसेक्स 75 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों के लिए एक और कमजोरी वाला दिन रहा। डाओ जोंस में 330 अंकों की गिरावट देखने को मिली।

 इंट्राडे में डाओ जोंस 38,000 के नीचे भी फिसला। आईटी शेयरों में बिकवाली से नैस्डैक में 1% की गिरावट रही। यूरोप के बाजारों में 0.50 तक की बढ़त रही। गिफ्ट निफ्टी की करीब 60 अंकों की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई।

सेंसेक्स ने 73,765 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 74,479 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 22,465 का निचला स्तर तो 22,654 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.10% या 76 अंक चढ़ कर 73,961 पर बंद हुआ। निफ्टी 0.19% या 42 अंक चढ़ कर 22,531 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 48,569 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 49,122 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 0.62% या 301 अंक चढ़ कर 48,984 पर बंद हुआ। निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 120 अंक फिसला। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 520 अंक फिसला। निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से करीब 150 अंक फिसला। वहीं निफ्टी मिडकैप में करीब 310 अंकों की तेजी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप में करीब 80 अंकों की बढ़त देखने को मिली।
आज के कारोबार में अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। अदाणी टोटल गैस 8.50%, अदाणी पावर 7.50%, अदाणी एंटरप्राइजेज 6.60% और अदाणी पोर्ट्स 3.70% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस 2.20%, टाटा स्टील 1.80%, कोल इंडिया 1.80% और अपोलो हॉस्पिटल्स 1.30% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में डिवीज लैब रहा जिसमें 2.50% की गिरावट देखने को मिली। वहीं नेस्ले में 2% तक की कमजोरी दिखी। डॉ रेड्डीज में भी 1.80% तक का नुकसान रहा। वहीं मारुति सुजुकी 1.75% तक की गिरावट के साथ बंद हुआ। 

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में एनएचपीसी (NHPC) रहा जिसमें 6.50% की मजबूती रही। ब्लू स्टार में भी 6% का उछाल देखने को मिला। भारत डायनामिक्स में 0.90% की मामूली बढ़त रही। जोमैटो में ब्रोकरेज के डाउनग्रेड से शेयर 0.90% तक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

जिन शेयरों में बड़ी खरीदारी देखने को मिली उसमें जिंदल स्टेनलेस स्टील रहा जिसमें 12.60% तक की शानदार बढ़त दिखी। वहीं जेड एफ कमर्शियल भी 11% तक के उछाल के साथ बंद हुआ। सुला विनयार्ड्स में भी 10% तक की बढ़त दिखी। फाइव स्टार बिजनेस में भी 6% तक की मजबूती रही। जिन शेयरों में बिकवाली देखने को मिली उसमें वेलस्पन कॉर्प रहा जिसमें 9% तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली। IPCA लैब 7.80% की गिरावट रही। बर्जर पेंट्स 5.50% और पेज इंडस्ट्रीज 5.30% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 31 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"