शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती बढ़त गंवाकर बाजार गिरावट पर बंद, निफ्टी 86, सेंसेक्स 319 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से नरम संकेत देखने को मिले। नया रिकॉर्ड बनाने के बाद अमेरिकी बाजार में मुनाफावसूली देखी गई। डाओ जोंस 325 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ।

 S&P 500 पर भी 0.7% की गिरावट रही। IT और सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली से नैस्डैक 1% तक लुढ़का। यूरोप के बाजार में भी सुस्त कारोबार रहा। गिफ्ट निफ्टी की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की हल्की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। उतार-चढ़ाव के बीच बाजार आखिर में गिरावट के साथ बंद हुए।  

सेंसेक्स ने 81,358 का निचला स्तर तो 81,932 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.39% या 319 अंक चढ़ कर 81,501 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 25,908 का निचला स्तर तो वहीं 25,093 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी 0.34% या 86 अंक गिर कर 24,971 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 51,711 का निचला स्तर तो 52,031 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 0.20% या 105 अंक गिर कर 51,801 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 141 अंकों की गिरावट दिखी। निफ्टी ऊपरी स्तर से अंक 120 गिर कर बंद हुआ। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 430 अंक गिर कर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से 230 अंक गिर कर बंद हुआ।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में ट्रेंट 3.92%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 2.78%, इन्फोसिस 2% और हीरो मोटोकॉर्प 1.95% तक की गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) रहा जो 1.76% उछाल के साथ बंद हुआ। डॉ रेड्डीज 1.50% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं भारती एयरटेल 0.97% और ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.03% तक की बढ़त के साथ बंद हुए।

फ्यूचर्स के जिन शेयरों में तेजी दिखी उसमें वोल्टास 3.69%, कमिंस 3.37%, नवीन फ्लोरीन 3.36% और एचपीसीएल (HPCL) 1.98% तक गिर कर बंद हुए। एएमसी शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखने को मिली। एटडीएफसी एएमसी (AMC) में दमदार नतीजों से शेयर 5.99% तक उछलकर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा। यूटीआई एएमसी (UTI AMC) 7.79%, ABSL AMC 11.56% और कैम्स (CAMS) 4.54% तक चढ़ कर बंद हुए।

खबरों के कारण जिन शेयरों में एक्शन दिखा उसमें साउथ इंडियन बैंक रहा जिसमें नतीजों के 7.29% की तेजी दिखी। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एचडीएफसी लाइफ रहा जिसमें नतीजों का असर दिखा और शेयर 3.56% गिर कर बंद हुआ। वहीं बजाज ऑटो 3.18%, विप्रो 3.02% और बजाज फाइनेंस 2.66% तक की गिरावट के साथ बंद हुए। फार्मा शेयरों में खरीदारी दिखी। न्यूलैंड लैब 3.88%, पैनेसिया बायोटेक 4.99%, सोलारा एक्टिव 5% और गुफिक बायो 8.68% तक चढ़ कर बंद हुए।

खबरों के कारण जिन शेयरों में एक्शन दिखा उसमें साउथ इंडियन बैंक रहा जिसमें अच्छे नतीजों से शेयर 6.56% चढ़ कर बंद हुआ। वहीं एकुम ड्रग्स 4.55% की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं कोचीन शिपयार्ड में सरकार की ओर से हिस्स बिक्री की खबर से 4.99% तक की गिरावट दिखी। इसके अलावा छोटे मंझोले शेयर जिनमें बढ़िया खरीदारी हुई उसमें आईएफबी (IFB) इंडस्ट्रीज 15.62%,रैलिस इंडिया में अच्छे नतीजों से बड़ा उछाल दिखा और शेयर 14.12% तक चढ़ कर बंद हुआ।

थायरोकेयर 7.36% और अंबर एंटरप्राइजेज 6.29% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। जिन शेयरों में गिरावट दिखी उसमें ऑयल इंडिया रहा जिसमें 5.76% तक का नुकसान दिखा। वहीं कमजोर नतीजों से केईआई इंडस्ट्रीज 6.52% तक की कमजोरी के साथ बंद हुए। जेड एफ कमर्शियल 4.52% और पॉलीकैब इंडिया 4.11% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"