शेयर मंथन में खोजें

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं Sensex-Nifty

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (07 दिसंबर) को सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 65 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और 0.31% की नरमी के साथ 21032 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (06 दिसंबर) को भी भारतीय बाजार तेजी के साथ खुले थे, लेकिन कल पूरे दिन दोनों सूचकांक में काफी उतार-चढ़ाव बना रहा। बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली। बाजार एक से दो बजे के बीच गोता लगाकर दिन के निचले स्तर पर पहुँच गये। हालाँकि जल्द ही बाजार संभले और शानदार वापसी करते हुए तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी में 82.40 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.40% की बढ़त के साथ 20,937.70 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स ने कल 357.59 अंक जोड़े और यह 69,653.73 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.52% की तेजी आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार में आज लाल नजर आ रहे हैं और यहाँ गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। जापान के निक्केई में 545.96 अकों का नुकसान है और यह 1.66% टूट कर कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी 280.94 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 1.71% टूट कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी आज 4.23 अंकों की सुस्ती दिखायी दे रही है और यह 0.17% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 14.33 अंकों की नरमी है और यह 0.48% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार बुधवार (06 दिसंबर) को तेजी के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 25.54 अंक की बढ़त देखने को मिली और यह 0.34% की तेजी के साथ 7,515.38 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.66% की तेजी के साथ 7,435.99 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में कल 0.74% की तेजी आयी और यह 16,656.44 के स्तर पर पहुँच गया, इसने 123.33 अंक जोड़े।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (06 दिसंबर) को सुस्ती रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस में 70.13 अंक की सुस्ती दर्ज की गयी और यह 0.19% टूट कर 36,054.43 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.58% या 83.20 अंक की गिरावट देखने को मिली और यह 14,146.71 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 17.84 अंक या 0.39% की गिरावट के साथ 4,549.34 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"