शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती बढ़त गंवाकर बाजार गिरावट पर बंद, निफ्टी 221, सेंसेक्स 495 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत दिखे। अमेरिकी बाजार में एक दिन की नरमी के बाद तेजी लौटी। डाओ जोंस 335 अंक उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। नैस्डैक 51 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए। सितंबर रिटेल बिक्री के आंकड़े भी जारी होंगे।

 यूरोप के बााजर में मिलाजुला कारोबार रहा। गिफ्ट निफ्टी की हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की हल्की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। 

सेंसेक्स ने 80,905 का निचला स्तर तो 81,781 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.61% या 495 अंक गिर कर 81,006 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 24,729 का निचला स्तर तो वहीं 25,029 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी 0.89% या 221 अंक गिर कर 24,750 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 51,150 का निचला स्तर तो 51,930 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 0.99% या 512 अंक गिर कर 51,229 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 985 अंकों की भारी गिरावट दिखी। निफ्टी ऊपरी स्तर से अंक 280 गिर कर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप में 238 अंकों की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 775 अंक गिर कर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से 640 अंक गिर कर बंद हुआ। निफ्टी दो महीने के निचले स्तर के करीब बंद हुआ। आईटी इंडेक्स को छोड़ सभी सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में बजाज ऑटो 12.89%, श्रीराम फाइनेंस 3.89%, हीरो मोटोकॉर्प 3.35% और कमजोर नतीजों से नेस्ले 3.39% तक की गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा रहा जो 2.33% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इन्फोसिस 2.50% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं पावर ग्रिड 1.21% और लार्सन ऐंड टू्ब्रो 1.07% तक की बढ़त के साथ बंद हुए।

नतीजों के आधार पर जिन शेयरों में एक्शन दिखा उसमें करुर वैश्य बैंक रहा जिसमें 6.18%, धनलक्ष्मी बैंक 2.92%, एम्फैसिस 5.80% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं कमजोर नतीजों से हैवेल्स 6.90% तक की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

रेटिंग डाउनग्रेड होने से एसआरएफ (SRF) के शेयर में दबाव दिखा और शेयर 1.87% तक गिर कर बंद हुआ। वहीं टिकटों के एडवांस बुकिंग का समय 120 दिनों से घटाकर 60 दिन किए जाने के फैसले के बाद आईआरसीटीसी (IRCTC) 2.34% तक गिर कर बंद हुआ। दूसरी तिमाही के अपडेट के आधार पर कोल्टे पाटिल में 4.26% तक की तेजी दिखी। वहीं टीटागढ़ रेल सिस्टम्स में 3.27% तक की बढ़त दिखी।
रियल एस्टेट के शेयरों में दबाव दिखा। ओबेरॉय रियल्टी 6.25% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं पीरामल एंटरप्राइजेज 6.16%, भेल (BHEL) 5.71% और बीएसई लिमिटेड 5.85% तक की कमजोरी के साथ बंद हुए। इसके अलावा जिन शेयरों में खरीदारी हुई उसमें किर्लोस्कर ब्रदर्स 4.60%, एचईजी (HEG) शेयर 3.67% तक चढ़ कर बंद हुआ। नाल्को 3.62% और लैटेंट व्यू एनालिटिक्स 3.03% तक की बढ़त के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"