शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का सितंबर में एसयूवी बिक्री में 24% का उछाल, कुल बिक्री में 16% की बढ़ोतरी दर्ज

ऑटो कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने सितंबर महीने के बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी की कुल बिक्री में 16% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सितंबर में कंपनी ने कुल 87,839 गाड़ियां बेची है। पिछले साल कंपनी ने 75,604 इकाई गाड़ियां बेची थी।

 वहीं स्पेशल यूटिलिटी व्हीकल यानी एसयूवी (SUV) की बिक्री में 24% का उछाल देखा गया है। कंपनी के मुताबिक घरेलू एसयूवी बिक्री 24% बढ़त के साथ 51,062 इकाई रहा है। पिछले साल कंपनी ने समान अवधि में 41,267 एसयूवी बेची थी। वहीं कुल बिक्री जिसमें कमर्शियल व्हीकल्स, थ्री व्हीलर्स बिक्री 16% से बढ़ी है। यह मजबूत मांग को दर्शाता है। कंपनी त्योहारी सीजन के साथ थार RoXX की नई बुकिंग को लेकर भी काफी उत्साहित है। वहीं कंपनी ने कुल 36,777 कमर्शियल व्हीकल्स और थ्रीव्हीकल्स गाड़ियां बेची है। इसमें 3,027 इकाई विदेशी बाजार में भी बेची गई है। सितंबर में कुल निर्यात 25% बढ़कर 3027 इकाई दर्ज हुआ है। सितंबर में कुल ट्रैक्टर बिक्री 2% बढ़कर 43,201 दर्ज हुआ है। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 42,034 से बढ़कर 43,201 इकाई रहा है। वहीं सितंबर में ट्रैक्टर निर्यात 1176 से घटकर 1055 इकाई दर्ज हुआ है। कंपनी ने 3 अक्तूबर से Thar RoXX की बुकिंग शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी का शेयर मंगलवार को 2.28 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3165.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 2 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"