शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में गिरावट के साथ कारोबार के संकेत, Gift Nifty में नरमी

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (24 जून) को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 62.00 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.26% के अंतर के साथ 23,393.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (21 जून) को भरतीय बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई और बाजार काफी समय तक हरे निशान में कारोबार करते रहे। हालाँकि आधे दिन का कारोबार होने से पहले ही मुनाफावसूली की वजह से दोनों सूचकांक ने सारी बढ़त गवाँ दी और फिसल कर लाल निशान में चले गये। इसके बाद अंत तक लाल निशान में ही बने रहे। कारोबार समाप्‍त‍ि से पहले तकरीबन दो बजे के आसपास निचले स्‍तर पर खरीदारी आने से बाजार हरे दायरे में पहुँचे लेकिन टिक नहीं सके और वापस फिसल गये। एनएसई के निफ्टी में 65.90 अंकों की नरमी आयी और ये 23,501.10 के स्तर पर पहुँच गया, ये 0.28% जोड़ कर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 269.03 अंकों की गिरावट के साथ 77,209.90 के स्तर पर पहुँच गया, ये 0.35% टूट कर बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार आज मिलाजुला रुख के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में जहाँ 92.75 अंकों की तेजी है और ये 0.24% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 166.13 अंकों की गिरावट है और 0.92% टूट कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 22.48 अंकों के नुकसान के साथ 0.81% फ‍िसल कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 32.54 अंकों की ग‍िरावट है और ये 1.09% टूट कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (21 जून) को कारोबार में सुस्‍ती दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 34.74 अंकों की नरमी आयी और ये 0.42% टूट कर 8,237.72 के स्‍तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में भी 42.77 अंकों की सुस्‍ती आयी और ये 7,628.57 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 90.66 अंक के नुकसान के साथ 18,163.52 के स्तर पर पहुँच गया और 0.50% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (21 जून) को मिलाजुला रुख के साथ कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में जहाँ 15.57 अंकों की उछाल आयी और ये 0.04% की तेजी के साथ 39,150.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.16% या 28.21 अंकों की गिरावट आयी और यह 17,693.38 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 8.55 अंक या 0.16% टूट कर 5,464.62 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 24 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"