शेयर मंथन में खोजें

भारी गिरावट के साथ दिन के निचले स्तरों के पास बाजार बंद, निफ्टी 309, सेंसेक्स 930 अंक गिरकर बंद

वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में मिला जुला कारोबार रहा। डाओ जोंस 350 अंक फिसलकर 43,000 के नीचे बंद हुआ। नैस्डैक पर 0.25% की बढ़त रही।

 यूरोप के बाजारों में 0.5-1% तक की गिरावट देखी गई। गिफ्ट निफ्टी की सपाट शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई।

 सेंसेक्स ने 80,149 का निचला स्तर तो 81,504 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 1.15% या 930 अंक गिर कर 80,221 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 24,446 का निचला स्तर तो वहीं 24,882 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी 1.25% या 309 अंक गिर कर 24,472 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 51,179 का निचला स्तर तो 52,257 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 1.36% या 705 अंक गिर कर 51,257 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 1503 अंकों की भारी गिरावट दिखी। निफ्टी स्मॉलकैप में 736 अंकों की भारी गिरावट देखी गई।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज रहा जिसमें 3.88%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 3.70% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। वहीं कोल इंडिया 3.51% और टाटा स्टील 2.99% तक की कमजोरी के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट जिन शेयरों में दिखा उसमें मणप्पुरम फाइनेंस 5.04%, आईईएक्स (IEX) 4.25%, आरबीएल (RBL) बैंक 5.08% और आईजीएल (IGL) 2.28% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में सिटी यूनियन बैंक रहा जिसमें अच्छे नतीजों से शेयर में 11.87% तक का बड़ा उछाल दिखा। वहीं कमजोर नतीजों से एसआरएफ (SRF) 4.38% के नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं अच्छे नतीजों से वरुण बेवरेजेज में भी नतीजों के बाद 2.78% की बढ़त दिखी। इसके अलावा अंबुजा सीमेंट की ओर से ओरिएंट सीमेंट के अधिग्रहण की खबर से शेयर पर दबाव दिखा और शेयर 2.51% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं ईपैक ड्यूरेबल की एक कंपनी के साथ भारत में एसी (AC) और घरेलू उपकरण बनाने के लिए करार किए जाने की खबर से शेयर में 4.88% की मजबूती दिखी।

वहीं शेयर विभाजन के ऐलान और नतीजों से पहले मझगांव डॉक में भारी दबाव दिखा । शेयर में 10.89% तक की भारी गिरावट देखने को मिली। वहीं अंबर एंटरप्राइजेज में नतीजों से पहले दबाव दिखा और शेयर 10.28% तक के गिरावट के साथ बंद हुआ। एचईजी (HEG) 7.35% और पीएनसी इंफ्रा में आज दूसरे दिन भी दबाव दिखा और शेयर में 6.68% तक की कमजोरी दिखी।

 (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"