शेयर मंथन में खोजें

Kfin Technologies Ltd Share Latest News: बहुत महँगा है स्टॉक, 980 रुपये के नीचे बढ़ जायेगा करेक्शन

शुभम शर्मा : केफिन टेक्नोलॉजीज मौजूदा भाव पर कैसा लग रहा है? इसे 5-8 वर्षों के लिए किस भाव पर खरीदना चाहिए? केफिन और कैम्स में से किस स्टॉक में ज्यादा वृद्धि हो सकती है?

Expert Shomesh Kumar: आप इतनी लंबी अवधि के लिए पैसा लगाना चाहते हैं, तो उसके लिए बाजार में कई सस्ते मूल्यांकन वाले स्टॉक उपलब्ध हैं। इसका मूल्यांकन 70 के पीई पर चल रहा है, इसमें मेरे हिसाब से आपको उतना मुनाफा नहीं मिलेगा। हालाँकि मूल्यांकन महँगा इसीलिए है क्योंकि कंपनी ने विकास किया है। ये स्टॉक अच्छी गिरावट के बाद खरीदेंगे तो आपको अच्छा मुनाफा होगा। लेकिन मौजूदा स्तर पर मैं इसे लेने की सलाह नहीं दे सकता हूँ। इस स्टॉक में करेक्शन चल रहा है, जो 980 रुपये के नीचे बढ़ जायेगा। इस स्तर के नीचे अगर भाव जाते हैं, तो स्टॉक 900 रुपये के स्तर तक जा सकता है। इसके अलावा 900 रुपये का स्तर भी अगर टूटा, तो इसका ट्रेंड बदल जायेगा।

{youtube}uo1MYlDXhAI|autoplay|mute{/youtube}

(शेयर मंथन, 09 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"