शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निचले स्तर से शानदार सुधार के साथ बाजार बंद, निफ्टी 104, सेंसेक्स 218 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। तीसरी तिमाही में चीन की जीडीपी (GDP) 4.7% से घटकर 4.6% के स्तर पर आ गया है। मजबूत आंकड़ों के दम पर अमेरिकी बाजार में फिर नए रिकार्ड्स बने। डाओ जोंस 160 अंक उछलकर नई ऊंचाई पर बंद हुआ।

 वहीं नया रिकॉर्ड बनाने के बाद S&P 500 सपाट बंद हुआ। सितम्बर में रिटेल बिक्री 0.4% दर्ज हुआ है। साप्ताहिक बेरोजगारी के दावे भी अनुमान से बेहतर रहे। यूरोप के बाजार हरे निशान में बंद हुए। यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) ने इस साल तीसरी बार दरों में कटौती की। गिफ्ट निफ्टी की करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई

सेंसेक्स ने 80,409 का निचला स्तर तो 81,391 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.27% या 218 अंक चढ़ कर 81,225 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 24,567 का निचला स्तर तो वहीं 24,886 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी 0.42% या 104 अंक चढ़ कर 24,854 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 51,001 का निचला स्तर तो 52,199 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 1.57% या 805 अंक चढ़ कर 52,094 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 985 अंकों की भारी गिरावट दिखी। निफ्टी ऊपरी स्तर से अंक 280 गिर कर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप में 183 अंकों की बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 825 अंक सुधरकर बंद हुआ। निफ्टी बैंक निचले स्तर से 1100 अंक चढ़ कर बंद हुआ। निफ्टी निचले स्तर से 300 अंक सुधरकर बंद हुआ।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में ऐक्सिस बैंक रहा जो अच्छे नतीजों से 5.74% की बढ़त के साथ बंद हुआ। विप्रो 3.76% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं आयशर मोटर्स 3.07% तक चढ़ कर बंद हुआ। इसके अलावा बोनस शेयर पर विचार की खबर के बाद श्रीराम फाइनेंस 2.64% और हिन्डाल्को 2.54% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में नतीजों के बाद इन्फोसिस रहा जिसमें 4.50%, एशियन पेंट्स 2.08%, ब्रिटानिया 1.69% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। इसके अलावा नेस्ले में नतीजों के बाद आज दूसरे दिन लगातार कमजोरी दिखी और शेयर 1.20% और डिवीज लैब 0.91% तक की कमजोरी के साथ बंद हुआ। नतीजों के असर के तौर पर एलटीआई माइंडट्री रहा जिसमें 6.30% तक का नुकसान दिखा।

खबरों के दम जिन शेयरों में एक्शन दिखा उसमें मणप्पुरम फाइनेंस रहा जिसमें इसकी सब्सिडियरी आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस पर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने का असर दिखा और शेयर 13.57% तक के भारी नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं एपीएम गैस के आवंटन में कटौती का असर सीजीडी कंपनियों पर दिखा। आईजीएल 10.47% और महानगर गैस 10.21%
तक के भारी नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं अजमेरा रियल्टी में 7.96% तक का बड़ा उछाल दिखा। कंपनी की ओर से प्रेफरेंशियल शेयर जारी करने के फैसले का असर दिखा।

जिन शेयरों में गिरावट दिखी उसमें जोमैटो की ओर से फंड जुटाने की खबर का असर दिखा और शेयर 4.84%, रेल विकास निगम लिमिटेड 2.51% और एवेन्यू सुपरमार्ट्स 2.47% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। जिन शेयरों में बढ़िया खरीदारी दिखी उसमें मोतीलाल ओसवाल 10.79%, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट 6.89%, हेमीस्फेयर प्रॉपर्टीज 6.53% और मझगांव डॉक 6.81% तक की बढ़त के साथ बंद हुए।


(शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"