शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली, निफ्टी 73, सेंसेक्स 73 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में फिर नए रिकॉर्ड्स बने। डाओ जोंस 40 अंक उछलकर नयी ऊंचाई पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 भी नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। IT शेयरों के बेहतर प्रदर्शन से नैस्डैक 0.6% उछलकर बंद हुआ।

  अमेरिकी बाजार में लगातार छठी साप्ताहिक बढ़त देखने को मिली। यूरोप के बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा। गिफ्ट निफ्टी की हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। 

सेंसेक्स ने 80,811 का निचला स्तर तो 81,770 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.09% या 73 अंक गिर कर 81,151 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 24,679 का निचला स्तर तो वहीं 24,978 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी 0.29% या 73 अंक गिर कर 24,781 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 51,855 का निचला स्तर तो 52,577 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 0.25% या 131 अंक गिर कर 51,963 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 970 अंकों की भारी गिरावट दिखी। निफ्टी ऊपरी स्तर से 200 अंक फिसलकर बंद हुआ। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 620 अंक फिसलकर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से करीब 600 अंक फिसलकर बंद हुआ।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में नतीजों के बाद टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स रहा जिसमें 6.97%, कोटक बैंक 4.37% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। वहीं बीपीसीएल 3.17% और बजाज फिनसर्व 3.38% तक की कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक रहा जो अच्छे नतीजों से 2.79% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं बजाज ऑटो में 4.34% तक की तेजी देखी गई। वहीं एशियन पेंट्स 1.91% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.15% तक चढ़ कर बंद हुआ।

नतीजों के दम पर जिन शेयरों में असर दिखा उसमें तेजस नेटवर्क्स 11.02% के बड़े उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं कमजोर नतीजों से इंडियामार्ट लिमिटेड में 16.74% तक की भारी गिरावट देखी गई। यही नहीं आरबीएल बैंक में भी नतीजों के असर के तौर पर 14.19% तक का भारी नुकसान देखने को मिला। सीजी पावर में भी 5.30% तक की कमजोरी दिखी।
टाटा संस के आईपीओ की खबर आने से टाटा केमिकल्स में 9.27% तक का भारी उछाल दिखा। वहीं सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर सं कंपनी को किसी भी टेंडर में भाग लेने से रोक लगाने के आदेश से शेयर 20% के निचली सर्किट पर बंद हुआ। वहीं गार्डेन रीच में भी 2.24% तक की बढ़त देखने को मिली। जिन शेयरों में गिरावट देखने को मिली उसमें जेएम फाइनेंशियल 7.34%, इंडिजीन 6.67%, एचईजी लिमिटेड 6.75% और एबीबी 5.73% तक गिर कर बंद हुए। इसके अलावा जिन शेयरों में बढ़िया खरीदारी देखने को मिली उसमें क्रिसिल 4.14%, अंबर एंटरप्राइजेज 17.41%, बॉम्बे बर्मा 4.35% और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प 3.37% तक चढ़ कर बंद हुए।


(शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"