शेयर मंथन में खोजें

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार की दमदार शुरुआत, निफ्टी 164, सेंसेक्स 592 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजार से अच्छे संकेत देखने को मिले। आज जापान के बाजार में छुट्टी है। चीन की सरकार राहत पैकेज लाने का लाने का एलान किया है। सरकार आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए और कदम उठाएगी। हालाकि राहत पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है।

 उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच टेंशन बढ़ी हुई है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नयी ऊंचाई पर बंद हुए। शुक्रवार को डाओ जोंस 400 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं निचले स्तर से करीब 140 अंक संभलकर बंद हुआ। S&P 500 पहली बार 5800 के पार बंद हुआ। यूरोप के बाजार हरे निशान में बंद हुए। गिफ्ट निफ्टी की करीब 100 अंकों की तेजी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार मजबूती के साथ खुले।

 सेंसेक्स ने 81,541 का निचला स्तर तो 82,072 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.73% या 592 अंक चढ़ कर 81,973 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 25,017 का निचला स्तर तो वहीं 25,160 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी 0.66% या 164 अंक चढ़ कर 25,128 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 51,221 का निचला स्तर तो 51,893 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 1.26% या 644 अंक चढ़ कर 51,817 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 252 अंकों को उछाल देखने को मिला। निफ्टी 25,100 के पार बंद होने में सफल रहा।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में विप्रो रहा जो 4.02% उछाल के साथ बंद हुआ। टेक महिंद्रा 2.76% तक चढ़ कर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी बैंक 2.25% और एचडीएफसी लाइफ में नतीजों से पहले 2.31% तक की बढ़त देखी गई। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में ओएनजीसी (ONGC) 2.07%, मारुति सुजुकी 1.87%, टाटा स्टील 1.46% और बजाज फाइनेंस 1.28% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

रियल्टी शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। रेमंड 5.02%, ओबेरॉय रियल्टी 4.10%, मैक्रोटेक डेवलपर्स 3.48% और गोदरेज प्रॉपर्टीज 2.56% तक
चढ़ कर बंद हुए। वहीं चुनिंदा बैंकों में बढ़िया खरीदारी दिखी। फेडरल बैंक 4.90%, करुर वैश्य बैंक 2.51%, इंडसइंड बैंक 1.70% और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 1.54% तक चढ़ कर बंद हुए।बीएसई में तेजी का सिलसिला जारी है। शेयर 6.96% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं वॉ टेक वाबाग में 7.01% तक का बड़ा उछाल दिखा। इसके अलावा ऑर्डर मिलने से प्रीमियर एनर्जी में 2.37% तक की बढ़त दिखी। इसके अलावा आईईएक्स (IEX) में सरकार की ओर से कपलिंग पर काम जारी रहने के बयान के बाद शेयर पर दबाव दिखा और शेयर 4.11% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

ब्रोकरेज हाउस की ओर से रेटिंग के कारण शेयर 2.08% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं कमजोर नतीजों के कारण एवेन्यू सुपरमार्ट 8.51% तक के भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा जस्ट डायल का शेयर भी 3.76% तक की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा छोटे मंझोले शेयर जिनमें बढ़िया खरीदारी हुई उसमें एप्टस वैल्यू 8%,ग्रीव्स कॉटन 8.50%,, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज 5.54% और क्लायण ज्वैलर्स 4.23% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। जिन शेयरों में गिरावट दिखी उसमें टाटा केमिकल्स 6.64%, सारेगामा इंडिया 6.33%, बंधन बैंक 4.85% और कोलगेट 4.53% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन,14 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"