शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Sensex-Nifty में आज भी गिरावट की आशंका, लाल निशान में गिफ्ट निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (23 अक्तूबर) को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 36.50 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.15% के अंतर के साथ 24,538.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (22 अक्तूबर) को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुले और 10 बजे के आसपास दिन से उच्च स्तर पर पहुँच गये। हालाँकि इस बीच बाजार एक बार लाल रेखा को छू कर लौट भी आये थे। मगर दिन के उच्च स्तर पर बिकवाली के दबाव में दोनों सूचकांक संभल नहीं पाये और लाल निशान में चले गये। इसके बाद मुनाफावसूली का दबाव बढ़ गया और दोनों सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 309.00 अंकों की गिरावट आयी और ये 1.25% के नुकसान के साथ 24,472.10 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 930.55 अंक टूट कर 80,220.72 के स्तर पर पहुँच गया और 1.15% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज भी मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 111.15 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और ये 0.29% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 315.51 अंकों की तेजी है और ये 1.54% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 20.92 अंकों की उछाल है और ये 0.81% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 20.67 अंकों की बढ़त है और ये 0.63% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार मंगलवार (22 अक्तूबर) को गिरावट दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 11.70 अंकों की नरमी आयी और ये 0.14% की सुस्ती के साथ 8,306.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.13 अंक टूट कर 7,535.10 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 39.28 अंकों के नुकसान के साथ 19,421.91 के स्तर पर आ गया और 0.20% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में मंगलवार (22 अक्तूबर) को मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 6.71 अंकों की मामूी गिरावट आयी और यह 0.02% के नुकसान के साथ 42,924.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.18% या 33.12 अंकों की बढ़त देखने को मिली और यह 18,573.13 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 2.80 अंक या 0.05% टूट कर 5,851.20 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"