शेयर मंथन में खोजें

Nifty IT Stock's Latest News : आईटी स्टॉक्स में अब क्या बनायें रणनीति?

Expert Shomesh Kumar : निफ्टी का आइटी इंडेक्स अब ऐसे निर्णायक स्थान पर खड़ा है, जहाँ से ऊपर नया शिखर है और नीचे गिरावट। इस इंडेक्स में 34400 का स्तर अहम होगा। ये स्तर जब तक नहीं टूटेगा, तब तक इसमें 37000 या 37500 तक के शिखर दोबारा देखने को मिल सकते हैं।

लेकिन ये आगे बढ़ने से पहले एक बार 33500 के स्तर की तरफ वापस पलट सकता है। इस सूचकांक का अंतिम लक्ष्य 39400 का है। मगर इससे पहले 37000 से 37500 के बीच इसमें मजबूत प्रतिरोध देखने को मिल सकता है। । इसके बारे में अधिक जानकारी के लिये देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत (Nifty IT Index News)।

(शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"