शेयर मंथन में खोजें

Sensex-Nifty में आज तेजी के साथ हो सकती है शुरुआत, गिफ्ट निफ्टी में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (29 नवंबर) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 19 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.09% की बढ़त के साथ 20,146.5 के स्तर के आसपास घूम रहा है।

इससे पहले मंगलवार (28 नवंबर) को भारतीय बाजार तेजी के साथ खुले थे और दिन भर चले उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हो गये। दोनों सूचकांक में कल के कारोबार में न तो बहुत तेजी देखने को मिली और न ही बड़ी गिरावट आयी। बाजार में सतर्क कारोबार चलता रहा। निफ्टी में 95.00 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.48% की बढ़त के साथ 19,889.70 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 204.16 अंकों की तेजी रही और यह 66,174.20 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.31% की तेजी आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार में आज भी मिलाजुला रुख के साथ कारोबार हो रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 41.93 अकों की बढ़त है और यह 0.13% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 262.57 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 1.51% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 1.27 अंकों की सुस्ती दिखायी दे रही है और यह 0.05% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 9.41 अंकों की नरमी है और यह 0.31% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार मंगलवार (28 नवंबर) को मिलाजुला रुख के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 5.46 अंक की सुस्ती देखने को मिली और यह 0.07% की नरमी के साथ 7,455.24 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.21% के नुकसान के साथ 7,250.13 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में कल 0.16% की उछाल आयी और यह 15,992.67 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 26.30 अंक की गिरावट रही।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में मंगलवार (28 नवंबर) को तेजी दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस में 83.51 अंक की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.24% जोड़ कर 35,416.98 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.29% या 40.73 अंक की उछाल आयी और यह 14,281.76 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 4.46 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 4,554.89 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 29 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"