![](/plugins/content/valaddthis/valaddthis/images/addthis-long.gif)
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (13 फरवरी) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी आज सुबह 8.00 बजे 55.50 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.24% की उछाल के साथ 23,134.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
इससे पहले बुधवार (12 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार नरमी के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में ही फिसल कर दिन के निम्न स्तर तक चले गये। मगर, इन स्तरों पर अच्छी खरीदारी आने से दोनों सूचकांक में जबरदस्त रिकवरी आयी। तकरीबन डेढ़ बजे के आसपास बाजार हरे निशान में दिन के उच्च स्तर पर थे। हालाँकि यहाँ ये बहुत देर नहीं टिक पाये और फिसल गये। इसके बाद सत्र समाप्ति के समय तक दोनों सूचकांक थोड़ा सुधर कर सपाट कारोबार करते हुए लाल निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 26.55 अंकों की नरमी आयी और ये 0.12% टूट कर 23,045.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 122.52 अंक की सुस्ती के साथ 76,171.01 के स्तर पर आ गया और 0.16% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
एशिया के प्रमुख बाजार में आज तेजी के रुख के साथ कारोबार दिखायी दे रही है। जापान के निक्केई में 511.10 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 1.29% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में भी 257.19 अंकों की बढ़त है और ये 1.18% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 23.75 अंकों की उछाल है और ये 0.93% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 1.53 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.05% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में बुधवार (12 फरवरी) को तेजी का रुख दर्ज किया गया। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 30.05 अंकों की तेजी आयी और ये 0.34% की उछाल के साथ 8,807.44 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 13.29 अंक जोड़ कर 8,042.19 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 110.20 अंकों की बढ़त के साथ 22,148.03 के स्तर पर आ गया और 0.50% की तेजी के साथ बंद हुआ।
अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (12 फरवरी) को मिश्रित रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 225.09 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.50% के नुकसान के साथ 44,368.56 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.03% या 6.10 अंकों की तेजी दर्ज की गयी और यह 19,649.95 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 16.53 अंक या 0.27% टूट कर 6,051.97 के स्तर पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 13 फरवरी 2025)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
Add comment