शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में आज रह सकता है सतर्क कारोबार, Gift Nifty में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार (09 सितंबर) को सतर्क कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 72.00 अंकों की उछाल दिखायी दे रही है और ये 0.29% जोड़ कर 25,846.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (06 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुले थे। निचले स्तरों पर खरीदारी आने से तकरीबन 10 बजे के आसपास तेजी के दायरे में चले गये। मगर बाजर यहाँ टिक नहीं पाये और बिकवाली के दबाव में टूट गये। इसके बाद दोनों सूचकांक को संभलने का मौका नहीं मिला और ये पूरे सत्र के दौरान लाल निशान में बने रहे। सत्र समाप्ति के समय दोनों सूचकांक तकरीबन सवा फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 292.95 अंकों की गिरावट आयी और ये 1.17% के नुकसान के साथ 24,852.15 के स्तर पर पहुँच कर बंद हुआ। वहीं, बीएसई के सेंसेक्स में 1017.23 अंकों की नरमी आयी और ये 81,183.93 के स्तर पर पहुँच गया, ये 1.24% टूट कर बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज गिरावट के रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 778.15 अंकों की गिरावट है और यह 1.18% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 334.82 अंकों नरमी है और ये 1.92% टूट कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 23.58 अंकों की गिरावट है और ये 0.93% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 25.50 अंकों का नुकसान है और ये 0.92% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार शुक्रवार (06 सितंबर) को भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) जहाँ 60.24 अंकों की सुस्ती के साथ 0.74% टूट कर 8,181.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स का कैक 40 (CAC 40) 79.66 अंकों के नुकसान के साथ 7,352.30 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 274.60 अंकों की गिरावट के साथ 18,301.90 के स्तर पर आ गया और 1.50% टूट कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (06 सितंबर) को ढाई फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस में जहाँ 410.34 अंकों की गिरावट आयी और यह 1.01% के नुकसान के साथ 40,345.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 2.55% या 436.83 अंकों का नुकसान देखने को मिला और यह 16,690.83 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 95.00 अंक या 1.73% की गिरावट के साथ 5,408.40 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 09 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"