![](/plugins/content/valaddthis/valaddthis/images/addthis-long.gif)
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (12 फरवरी) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी आज सुबह 8.10 बजे 25.00 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.11% की उछाल के साथ 23,197.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
इससे पहले मंगलवार (12 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई थी। शुरुआत कुछ मिनटों के बाद दोनों सूचकांक लाल निशान में फिसल गये और फिर पूरे कारोबारी सत्र के दौरान इनका रुख नीचे का बना रहा। कमजोर वैश्विक संकेतों से निराश बाजार में शुरू से अंत तक नरमी बनी रही और इनमें सवा एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। तकरीबन दो बजे के आसपास दोनों सूचकांक ने दिन का निचला स्तर छुआ। यहाँ से ये थोड़ा सुधार के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 309.80 अंकों की नरमी आयी और ये 1.32% टूट कर 23,071.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 1018.20 अंक की सुस्ती के साथ 76,293.60 के स्तर पर आ गया और 1.32% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
एशिया के प्रमुख बाजार में आज तेजी के रुख के साथ कारोबार दिखायी दे रही है। जापान के निक्केई में 62.65 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.16% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में भी 417.20 अंकों की बढ़त है और ये 1.96% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 5.45 अंकों की उछाल है और ये 0.21% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 3.68 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.11% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में मंगलवार (11 फरवरी) को तेजी का रुख दर्ज किया गया। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 9.59 अंकों की तेजी आयी और ये 0.11% की उछाल के साथ 8,777.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 22.68 अंक जोड़ कर 8,028.90 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 126.09 अंकों की बढ़त के साथ 22,037.83 के स्तर पर आ गया और 0.57% की तेजी के साथ बंद हुआ।
अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी मंगलवार (11 फरवरी) को मिश्रित रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 123.24 अंकों की तेजी आयी और यह 0.28% की उछाल के साथ 44,593.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.36% या 70.41 अंकों की नरमी दर्ज की गयी और यह 19,643.86 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 2.06 अंक या 0.03% जोड़ कर 6,068.50 के स्तर पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 12 फरवरी 2025)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
Add comment