
2017 के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत हुई है।
आज भारतीय समय के मुताबिक 8.37 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 57.66 अंक या 0.25% की मजबूती के साथ 22,841.64 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 99.50 अंक या 0.33% की बढ़त के साथ 29,963.21 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.09% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.05% की बढ़त है। इस समय दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.26% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.68% मजबूत है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2017)
Add comment